हालांकि, इस दौरान बैंक की शुद्ध ब्याज आय यानी मुख्य आय में हल्की गिरावट देखी गई और यह 1.14 प्रतिशत घटकर 9,406 करोड़ रुपये रह गई। कुल आय भी घटकर 31,851.15 करोड़ रुपये पर आ गई, जो एक साल पहले 32,752.67 करोड़ रुपये थी।
बैंक के लिए राहत की बात यह रही कि उसकी परिसंपत्ति गुणवत्ता में सुधार हुआ है। सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां यानी GNPA घटकर 2.82 प्रतिशत रह गईं, जो पिछले साल इसी अवधि में 3.6 प्रतिशत थीं। वहीं, शुद्ध NPA भी 0.63 प्रतिशत से घटकर 0.48 प्रतिशत पर आ गया।
इसके अलावा, बैंक के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 10 रुपये अंकित मूल्य वाले प्रत्येक शेयर पर 5 रुपये के लाभांश की सिफारिश की है, जो शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन होगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।