मुख्यमंत्री ने धरेच और चियोग क्षेत्रों में करीब 51.10 करोड़ रुपये की 15 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं का उद्देश्य क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना और स्थानीय लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाना है।
इस मौके पर सीएम सुक्खू ने कहा कि ये परियोजनाएं कसुम्पटी क्षेत्र के लोगों के जीवन को सुगम बनाएंगी और विकास को नई गति देंगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के हर क्षेत्र में संतुलित विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने स्थानीय निवासियों को भरोसा दिलाया कि सरकार जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ा रही है, ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।