ईडी की टीम ने चंडीगढ़ स्थित संजीव अरोड़ा के आधिकारिक आवास समेत हरियाणा के गुरुग्राम में एक रियल एस्टेट कंपनी सहित कुल पांच परिसरों पर तलाशी अभियान चलाया।
इससे पहले अप्रैल महीने में भी ईडी ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) के तहत अरोड़ा और उनसे जुड़ी इकाइयों के ठिकानों पर छापे मारे थे। उस दौरान संजीव अरोड़ा ने कहा था कि वे जांच एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग करेंगे और उन्हें न्याय प्रक्रिया पर पूरा भरोसा है।
जानकारी के मुताबिक, यह मामला आवासीय परियोजनाओं के लिए औद्योगिक भूमि के कथित दुरुपयोग और उससे जुड़े धनशोधन आरोपों से संबंधित है। ईडी इससे पहले भी 2024 में इसी मामले में कार्रवाई कर चुकी है, जब संजीव अरोड़ा राज्यसभा सांसद थे।
फिलहाल एजेंसी दस्तावेजों और वित्तीय लेन-देन की जांच में जुटी हुई है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।