21 जून को होगा NEET-UG री-एग्जाम, अगले साल से CBT मोड में परीक्षा
(India) केंद्रीय शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan ने शुक्रवार को घोषणा की कि NEET-UG की दोबारा परीक्षा 21 जून को आयोजित की जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि अगले साल से मेडिकल प्रवेश परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में कराई जाएगी।

धर्मेंद्र प्रधान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता छात्रों का भविष्य है और इस बार किसी भी तरह की गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि परीक्षा में हुई अनियमितताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

गौरतलब है कि 3 मई को आयोजित NEET-UG परीक्षा को पेपर लीक और अन्य अनियमितताओं के आरोपों के बाद रद्द कर दिया गया था। शिक्षा मंत्री ने बताया कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) को “गेस पेपर” से जुड़े शिकायतें मिली थीं, जिसके बाद जांच शुरू की गई।

उन्होंने कहा कि 8 मई से 11 मई तक जांच प्रक्रिया चली और जब यह स्पष्ट हो गया कि प्रश्नपत्र लीक हुआ है, तब 12 मई को छात्रों के हित में परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया गया। इसके बाद मामले की जांच CBI को सौंप दी गई।

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि CBT मोड OMR आधारित परीक्षा की तुलना में अधिक सुरक्षित माना जाता है। हालांकि साइबर अपराध एक बड़ी चुनौती है, लेकिन देश की परीक्षा प्रणाली को और मजबूत बनाया जाएगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।