NEET पेपर लीक का मुख्य आरोपी शुभम खैरनार गिरफ्तार
(Baglan, Nashik) NEET पेपर लीक मामले में मुख्य आरोपी Shubham Khairnar को राजस्थान पुलिस के अनुरोध पर 12 मई को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी महाराष्ट्र के नासिक में इंजीनियरिंग और मेडिकल कोर्सेस की कंसल्टेंसी फर्म चलाता था।

जानकारी के मुताबिक, शुभम खैरनार का ऑफिस नासिक के कनाडा कॉर्नर इलाके में स्थित है, जो शहर का पॉश और व्यावसायिक क्षेत्र माना जाता है। यह इलाका हाई-एंड रिहायशी अपार्टमेंट, कॉर्पोरेट ऑफिस और कॉलेज रोड के करीब होने के कारण काफी चर्चित है।

उसकी कंसल्टेंसी फर्म MBBS, BAMS, BDS और BHMS जैसे मेडिकल कोर्सेस में एडमिशन के लिए सलाह देने का दावा करती थी।

गिरफ्तारी के बाद एजेंसी ने मुंबई से दो दिन की ट्रांजिट रिमांड हासिल की, जिसके बाद शुभम खैरनार को आगे की पूछताछ के लिए दिल्ली ले जाया गया।

जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि NEET पेपर लीक नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल थे और इसका संचालन किस स्तर पर किया जा रहा था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।