(India)
पीएम नरेंद्र मोदी ने स्वीडन के गोथनबर्ग में स्वीडिश पीएम उल्फ क्रिस्टरसन और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष के साथ एक बेहद महत्वपूर्ण बैठक की.... इसके साथ ही पीएम मोदी ने यूरोपीय राउंड टेबल फॉर इंडस्ट्री में भी हिस्सा लिया.... इस प्रतिष्ठित मंच को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत और यूरोप के संबंध एक नए और मजबूत मोड़ पर पहुंच चुके हैं.... भारत और ईयू के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट को उन्होंने एक ऐतिहासिक समझौता बताया और इसे जल्द से जल्द धरातल पर उतारने की बात कही.... पीएम ने डिजिटल टेक्नोलॉजी, सप्लाई चेन और सुरक्षा के क्षेत्र में बढ़ते सहयोग की सराहना की.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।