यह दुर्घटना मतसेना थाना क्षेत्र में पिलर नंबर 46 के पास हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में कुछ ही मिनटों में आग फैल गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कई यात्रियों ने किसी तरह बस से कूदकर अपनी जान बचाई।
सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और बचाव दल मौके पर पहुंच गए। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, जबकि राहत टीम ने घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
घायलों को फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज, सैफई मेडिकल कॉलेज और शिकोहाबाद के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों के अनुसार कई यात्रियों को झुलसने के साथ गंभीर चोटें भी आई हैं।
फिरोजाबाद नगर मजिस्ट्रेट विनोद कुमार पांडे ने घटना को बेहद दुखद बताते हुए कहा कि हादसे में 15 से 20 लोग घायल हुए हैं। पांच गंभीर घायलों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य को अलग-अलग अस्पतालों में रेफर किया गया है।
प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।