इस बढ़ोतरी से छोटे होटल, ढाबे और स्ट्रीट फूड विक्रेताओं की चिंता बढ़ गई है। कारोबारियों का कहना है कि बढ़ी हुई लागत का सीधा असर उनके मुनाफे और व्यवसाय पर पड़ेगा।
हाल ही में सरकार ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण संभावित आपूर्ति बाधाओं को देखते हुए एलपीजी भंडारण क्षमता बढ़ाने के निर्देश दिए थे। भारत अपनी लगभग 90 प्रतिशत एलपीजी जरूरतों के लिए खाड़ी देशों पर निर्भर है।
हालांकि राहत की बात यह है कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।