हमले में सुरक्षा गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए PMCH में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद बुधवार को कोचिंग सेंटर बंद कर दिया गया और खान सर ने कहा कि उस दिन पढ़ाई नहीं हो पाएगी।
शुरुआत में खान सर ने 8 से 10 राउंड फायरिंग का दावा किया था, लेकिन बाद में उन्होंने इस बयान से पीछे हटते हुए कहा कि माहौल इतना तनावपूर्ण था कि स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी। वहीं पुलिस और FIR दोनों में किसी तरह की फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई है।
हमले के बाद बड़ी संख्या में छात्र सड़क पर उतर आए और प्रदर्शन करने लगे। छात्रों ने ‘खान सर जिंदाबाद’ के नारे लगाए और सुरक्षा की मांग करते हुए कोचिंग के बाहर डटे रहे।
खान सर ने कहा कि उनका उद्देश्य गरीब बच्चों को शिक्षा देना है, लेकिन इस घटना ने माहौल को प्रभावित किया है। उन्होंने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है।
पटना एसएसपी ने बताया कि CCTV फुटेज की जांच की जा रही है और दोषियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।