आग उस पांच मंजिला इमारत में लगी, जहां लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट और फ्लोरिस स्टे होटल संचालित होता था। दिल्ली फायर सर्विस के मुताबिक, सुबह 9:45 बजे आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव अभियान शुरू किया।
बेसमेंट में फंसे तीन लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया, जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया है। अधिकारियों के अनुसार अब तक करीब 37 लोगों को सुरक्षित बचाया जा चुका है। हालांकि कई लोगों की हालत नाजुक होने के कारण मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की 10 गाड़ियों को तैनात किया गया। घंटों की मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित किया गया, जबकि बचाव अभियान अभी भी जारी है।
स्थानीय लोगों का दावा है कि आग सुबह करीब 8:50 बजे ग्राउंड फ्लोर पर लगी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब कांच तोड़ा गया तो आग तेजी से बेसमेंट की ओर फैल गई, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई।
प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।