इन लीचियों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्रियों को उपहार स्वरूप भेजा जाएगा। प्रत्येक कार्टन में 100 चुनिंदा लीचियां रखी गई हैं और उनकी ताजगी बनाए रखने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।
जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर हर वर्ष की तरह इस बार भी गुणवत्ता जांच और पैकेजिंग के बाद 2000 पैकेट बिहार भवन, दिल्ली भेजे गए हैं।
मुजफ्फरपुर की शाही लीची अपने खास स्वाद, रसीलेपन और मिठास के लिए देश-दुनिया में प्रसिद्ध है। बिहार सरकार का उद्देश्य इस अनूठे उत्पाद की पहचान और लोकप्रियता को और बढ़ावा देना है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।