उन्होंने कहा कि साइकिल चलाना केवल व्यायाम या शौक नहीं है, बल्कि यह एक स्वस्थ जीवनशैली और मानसिक व शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देने का प्रभावी तरीका है।
मंत्री ने पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि साइकिल का अधिक उपयोग प्रदूषण कम करने और ईंधन की खपत घटाने में मदद करता है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे पेट्रोल और डीजल वाहनों पर निर्भरता कम करें।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ और “संडेज ऑन साइकिल” अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि देशभर में इसे जबरदस्त समर्थन मिल रहा है और यह अब एक जन-आंदोलन का रूप ले चुका है।
मांडविया ने घोषणा की कि इस रविवार का “संडेज ऑन साइकिल” कार्यक्रम विश्व साइकिल दिवस को समर्पित होगा और युवाओं से इसमें सक्रिय भागीदारी करने की अपील की।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।