रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत अपनी रणनीतिक क्षमता को मजबूत करने के लिए लंबी दूरी की मिसाइलों और आधुनिक परमाणु डिलीवरी सिस्टम पर तेजी से काम कर रहा है। MIRV तकनीक और परमाणु पनडुब्बियों के जरिए भारत अपनी ‘सेकेंड स्ट्राइक कैपेसिटी’ को भी मजबूत बना रहा है।
SIPRI के मुताबिक, पाकिस्तान के पास 170 परमाणु हथियार हैं, जबकि चीन का भंडार बढ़कर 620 तक पहुंच गया है। दुनिया के नौ परमाणु संपन्न देशों के पास कुल 12,187 परमाणु हथियार मौजूद हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि वैश्विक स्तर पर परमाणु हथियारों के आधुनिकीकरण की नई दौड़ तेज हो रही है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।