रांची में बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्यपाल ने किया नमन
(Ranchi, Ranchi) झारखंड की राजधानी रांची में धरती आबा ‘भगवान’ बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

दोनों नेताओं ने कोकर स्थित बिरसा मुंडा के समाधि स्थल पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके योगदान को याद किया। इसके बाद वे बिरसा चौक पहुंचे, जहां भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जीवन, संघर्ष और बलिदान आज भी समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि सवा सौ वर्षों से अधिक समय बीत जाने के बाद भी आदिवासी समाज समेत सभी वर्गों के लोग उन्हें सम्मान और श्रद्धा के साथ याद करते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिरसा मुंडा ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए संघर्ष किया और सामाजिक न्याय तथा स्वाभिमान की अलख जगाई। उनका योगदान भारतीय इतिहास में सदैव अमर रहेगा।

पुण्यतिथि के अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने भी बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों को याद किया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।