कारोबार के दौरान सेंसेक्स एक समय 1,011 अंक से अधिक टूटकर 76,082.51 के निचले स्तर तक पहुंच गया। बाजार पर सबसे ज्यादा दबाव आईटी सेक्टर और एचडीएफसी बैंक के शेयरों की कमजोरी से बना।
सेंसेक्स की कंपनियों में इन्फोसिस और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के शेयर 3 प्रतिशत से अधिक टूट गए। इसके अलावा भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, टाटा स्टील, अदाणी पोर्ट्स, एचसीएल टेक और भारतीय स्टेट बैंक के शेयरों में भी गिरावट दर्ज की गई। वहीं पावर ग्रिड, एक्सिस बैंक, सन फार्मा और मारुति सुजुकी बढ़त के साथ बंद हुए।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने सोमवार को 635.91 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की, जिससे निवेशकों की धारणा कमजोर हुई।
एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग भी गिरावट के साथ बंद हुए। यूरोपीय बाजारों में भी कमजोरी का रुख देखने को मिला।
विश्लेषकों के अनुसार, अमेरिकी ब्याज दरों में संभावित बढ़ोतरी, रुपये की कमजोरी और आईटी सेक्टर में तेज बिकवाली ने घरेलू बाजार पर दबाव बढ़ाया। इस बीच, वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.67 प्रतिशत गिरकर 77.46 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता रहा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।