नई दिल्ली में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जेमीसन ग्रीर के बीच दो दिनों तक चली मंत्रिस्तरीय बैठक में वार्ता का मुख्य फोकस अंतरिम व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने पर रहा, जिसे व्यापक भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
वाणिज्य मंत्रालय के अनुसार, दोनों देशों ने एक ऐसे समझौते के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई जो संतुलित, व्यावसायिक रूप से सार्थक और दोनों देशों के व्यवसायों, किसानों, श्रमिकों तथा उपभोक्ताओं के लिए लाभकारी हो।
बैठक में डिजिटल ट्रेड, सप्लाई चेन की मजबूती, रणनीतिक क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने और गैर-शुल्क बाधाओं को कम करने जैसे अहम मुद्दों पर भी सकारात्मक चर्चा हुई।
दोनों पक्षों ने हाल के महीनों में वार्ता टीमों द्वारा हासिल प्रगति की समीक्षा करते हुए विश्वास जताया कि जारी बातचीत से भारत-अमेरिका आर्थिक संबंध और मजबूत होंगे, साथ ही दोनों देशों की व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को भी नई मजबूती मिलेगी।
भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित यह व्यापार समझौता दोनों देशों के व्यापार, निवेश और तकनीकी सहयोग को नई दिशा देने वाला अहम कदम माना जा रहा है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।