कारोबार की शुरुआत मजबूत रही और सेंसेक्स एक समय 811 अंक से ज्यादा उछलकर 77,803.18 के दिन के उच्चतम स्तर तक पहुंच गया। हालांकि, दूसरे सत्र में आईटी और मेटल शेयरों में मुनाफावसूली के चलते शुरुआती बढ़त काफी हद तक सिमट गई।
सेंसेक्स में सबसे अधिक तेजी इंडिगो की मूल कंपनी इंटरग्लोब एविएशन के शेयर में 4.82 प्रतिशत दर्ज की गई। इसके अलावा महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति, भारतीय स्टेट बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर भी बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं पावर ग्रिड, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस और भारती एयरटेल के शेयरों में गिरावट रही।
विशेषज्ञों के अनुसार, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से रुपये को मजबूती मिली, जबकि ऑटो सेक्टर में धातु की कीमतों में नरमी, सप्लाई चेन में सुधार और खुदरा मांग बढ़ने से खरीदारी देखने को मिली। हालांकि, आईटी शेयरों में मुनाफावसूली के कारण बाजार की तेजी सीमित रही।
वैश्विक बाजारों में दक्षिण कोरिया, जापान और चीन के प्रमुख सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि हांगकांग का हैंगसेंग गिरावट में रहा। ब्रेंट क्रूड की कीमत घटकर 72.81 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई। वहीं विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने बुधवार को 1,843.40 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की। अब शुक्रवार को मुहर्रम के अवसर पर घरेलू शेयर बाजार बंद रहेंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।