पुलिस के अनुसार, हादसा कोलवा थाना क्षेत्र के धनावड़ा के पास हुआ। दुर्घटनाग्रस्त बस हंस ट्रेवल्स की थी, जो ऋषिकेश से इंदौर जा रही थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस और ट्रक दोनों आग की चपेट में आ गए, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।
दौसा के सांसद मुरारी लाल मीणा ने हादसे में आठ लोगों की मौत और कई लोगों के घायल होने की पुष्टि की। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। अधिकारियों के अनुसार, सभी घायलों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग, पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया और राहत एवं बचाव अभियान चलाकर घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, बस आगे चल रहे ट्रक से टकराई, जिसके बाद यह भीषण आग लग गई।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।