कंपनी के प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) तरुण गर्ग ने बताया कि एक प्रमुख आपूर्तिकर्ता की विनिर्माण इकाई में आग लगने के कारण लगभग 13,900 वाहनों का उत्पादन प्रभावित हुआ। इसके बावजूद कंपनी ने बिक्री को संतुलित रखने में सफलता हासिल की।
गर्ग ने कहा कि उत्पादन को सामान्य बनाने के लिए कंपनी ने वैकल्पिक स्रोतों से आवश्यक वाहन कलपुर्जों की व्यवस्था सहित सभी जरूरी कदम उठाए। उन्होंने बताया कि 22 जून 2026 से हुंदै के सभी उत्पादन संयंत्रों में निर्माण कार्य पूरी तरह सामान्य हो चुका है।
कंपनी को उम्मीद है कि जून में हुए उत्पादन नुकसान की भरपाई वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही के भीतर कर ली जाएगी।
उल्लेखनीय है कि हुंदै के प्रमुख सप्लायर मोबिस इंडिया लिमिटेड की तमिलनाडु के कांचीपुरम जिले के इरुंगट्टुकोट्टई स्थित विनिर्माण इकाई में 31 मई को आग लग गई थी, जिससे वाहन कलपुर्जों की आपूर्ति प्रभावित हुई और उत्पादन पर असर पड़ा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।