सीएम योगी ने कहा कि शिक्षा राष्ट्र के चरित्र का निर्माण करने के साथ उसकी चेतना को संस्कारित करती है और भविष्य की दिशा निर्धारित करती है। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के रूप में इसी 'राष्ट्रदृष्टि' को अपने काम का आधार बनाया।
योगी आदित्यनाथ ने अपनी पोस्ट में कहा कि धर्मेंद्र प्रधान का प्रयास रहा कि भारत का प्रत्येक युवा अवसरों से जुड़े, अपनी प्रतिभा को पहचाने, अपनी जड़ों पर गर्व करे और 'विकसित भारत' के संकल्प में सक्रिय भागीदार बने।
मुख्यमंत्री ने धर्मेंद्र प्रधान के कार्यकाल में शिक्षा को नवाचार, कौशल, भारतीय ज्ञान परंपरा, अनुसंधान और वैश्विक प्रतिस्पर्धा से जोड़ने के लिए किए गए प्रयासों का भी जिक्र किया।
उन्होंने लिखा कि सार्वजनिक जीवन में दायित्व बदलते रहते हैं, लेकिन राष्ट्रहित में किया गया समर्पित कार्य समय के साथ और अधिक प्रेरणादायी बन जाता है।
सीएम योगी ने धर्मेंद्र प्रधान के समर्पण, दूरदर्शी नेतृत्व और प्रयासों के लिए आभार जताते हुए विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उनका अनुभव और कर्मनिष्ठा आगे भी 'विकसित भारत' की विकास यात्रा को नई दिशा और गति देती रहेगी।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।