मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने PRD जवानों के दैनिक मानदेय में 100 रुपये की बढ़ोतरी की घोषणा की। अब जवानों को प्रतिदिन 600 रुपये का मानदेय मिलेगा, जबकि पहले यह राशि 500 रुपये थी।मानदेय में बढ़ोतरी को PRD जवानों के लिए बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान जवानों ने मुख्यमंत्री की घोषणाओं का स्वागत किया।
मुख्यमंत्री PRD कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत जवानों के साथ उनके परिवारों को भी चिकित्सा सुविधाओं का लाभ मिलेगा। इससे इलाज के दौरान होने वाले आर्थिक बोझ को कम करने में मदद मिलेगी।मुख्यमंत्री की इस पहल से PRD जवानों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होने की उम्मीद है।
कार्यक्रम के दौरान लखनऊ के सरोजिनी नगर स्थित ग्राम परवर पश्चिम में 23 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली बहुमंजिली PRD बैरक का शिलान्यास भी किया गया।इस परियोजना को PRD जवानों के लिए बेहतर आवासीय एवं बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
चित्रकूट के मुख्य विकास अधिकारी (CDO) डीपी पाल ने बताया कि जिले में कुल 235 PRD जवान विभिन्न सरकारी कार्यालयों और महत्वपूर्ण स्थलों पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।उन्होंने कहा कि PRD जवान अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा और मुस्तैदी से करते हैं। सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।
चित्रकूट में आयोजित कार्यक्रम में CDO डीपी पाल, जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास अधिकारी शैलेश कुमार उपाध्याय, जिला सहकारी बैंक चित्रकूट-बांदा के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल सहित कई PRD जवान मौजूद रहे।सभी ने गोरखपुर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन और योजनाओं के शुभारंभ का सीधा प्रसारण देखा। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अखंड प्रताप सिंह और उदयभान भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।PRD जवानों ने मानदेय में वृद्धि और कैशलेस चिकित्सा योजना के शुभारंभ को सकारात्मक कदम बताते हुए मुख्यमंत्री का आभार जताया।
#Chitrakoot #PRD #PRDJawan #YogiAdityanath #UPNews #UPGovernment #CashlessMedicalScheme #PRDAllowance #UttarPradesh #YogiGovernment #ChitrakootNews
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।