इस अभियान के लिए बीजेपी ने एक खास टीम बनाई है, जिसमें पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन, राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी और विनोद तावड़े के साथ गुजरात के मंत्री हर्ष सांघवी और छत्तीसगढ़ के मंत्री ओपी चौधरी शामिल हैं।
65 सदस्यीय नई टीम की पहली बैठक
दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में शनिवार को पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन की अध्यक्षता में 65 सदस्यीय नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक हुई। बैठक में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों, संगठन को मजबूत करने और पार्टी के कार्यक्रमों को जनता तक पहुंचाने की रणनीति पर चर्चा हुई।
बैठक के दौरान वंदे मातरम को लेकर भी प्रस्ताव पारित किया गया। बीजेपी ने कांग्रेस के कार्यक्रमों में राष्ट्रगीत के केवल दो पैरा गाए जाने के फैसले की निंदा की।
वंदे मातरम को लेकर जागरूकता अभियान
नितिन नवीन ने कहा कि बीजेपी वंदे मातरम के इतिहास और महत्व को देशभर में पहुंचाने के लिए जागरूकता अभियान चलाएगी। खासतौर पर युवाओं के बीच अभियान चलाकर नई पीढ़ी को पूरे वंदे मातरम और उसके इतिहास से परिचित कराने की कोशिश की जाएगी।
इससे पहले 19 अगस्त को कांग्रेस कार्यसमिति ने 1937 के अपने फैसले पर कायम रहने का फैसला किया था। इसके तहत कांग्रेस के कार्यक्रमों में वंदे मातरम के पहले दो पैरा ही गाए जाएंगे। बीजेपी कांग्रेस के इस फैसले का विरोध कर रही है।
14 से 25 साल के युवाओं से जुड़ेगी BJP
बीजेपी की नई टीम ‘युवा संवाद’ अभियान के जरिए 14 से 25 साल के युवाओं से संपर्क करेगी। बातचीत और चर्चा के माध्यम से युवाओं की सोच, समस्याओं और उम्मीदों को समझने की कोशिश की जाएगी।
युवाओं को बीजेपी नेताओं से सीधे सवाल करने और अपनी बात रखने का मौका भी दिया जाएगा। अभियान के कार्यक्रमों का शेड्यूल और स्थानों की जानकारी जल्द जारी की जाएगी।
PM मोदी से मिलेगी नई टीम
बीजेपी की 65 सदस्यीय नई राष्ट्रीय टीम शनिवार शाम 7 बजे पार्टी मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेगी। नई टीम की घोषणा 17 अगस्त को की गई थी।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।