सौरभ राजपूत हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 15 दिन बाद होगा सजा का ऐलान
(Mawana, Meerut) मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में बुधवार को कोर्ट ने आरोपी पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को दोषी करार दिया। कोर्ट ने कहा कि मुस्कान ने साहिल के साथ मिलकर सौरभ की हत्या की थी और इसके बाद शव को छिपाया गया। कोर्ट अब 15 दिन बाद दोनों की सजा का ऐलान करेगी।

फैसले से पहले मुस्कान और साहिल बेचैन बताए गए। मुस्कान पिछले तीन दिनों से जेल में पूजा कर रही थी, जबकि साहिल ने साथी कैदियों से बातचीत बंद कर दी थी। वह जेल कर्मचारियों से फैसले को लेकर जानकारी भी पूछ रहा था।

मामला 3 मार्च 2025 का है। दी गई जानकारी के मुताबिक, इसी दिन मुस्कान और साहिल ने सौरभ की हत्या की थी। इसके बाद शव के टुकड़े कर उन्हें ड्रम में पैक कर दिया गया था। करीब 15 दिन बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

जुलाई 2025 में जिला जज की कोर्ट में मामले का ट्रायल शुरू हुआ। पुलिस ने करीब 1,000 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की थी। केस की सुनवाई के दौरान 126 तारीखें लगीं और 22 से ज्यादा गवाहों के बयान दर्ज किए गए। 19 सितंबर को कोर्ट ने मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया था। अब दोषसिद्धि के बाद कोर्ट 15 दिन बाद सजा सुनाएगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।