(India)
मूडीज ने कहा, 10 जुलाई को पेश नयी सरकार के पहले बजट में कई ऐसे प्रस्तावों की घोषणा की गई जिसे हम भारतीय इस्पात निर्माताओं की साख के लिए सकारात्मक मानते हैं। विशेष तौर पर हमें उम्मीद है कि सरकार द्वारा बुनियादी ढांचे पर खर्च बढ़ाने पर इस्पात की खपत बढ़ेगी। वित्त वर्ष 2013-14 में भारतीय इस्पात की खपत सिर्फ 0.6 प्रतिशत बढ़ी जो पिछले चार साल का न्यूनतम स्तर है। ऐसा मुख्य तौर पर घरेलू अर्थव्यवस्था में नरमी और कमतर आयात के कारण हुआ। एजेंसी के अनुसार इस्पात की खपत बढ़ने का लाभ टाटा स्टील के भारतीय व्यावसाय का लाभ पहुंचायेगा। टाटा स्टील अपनी इस्पात उत्पादन क्षमता बढ़ा रही है। टाटा स्टील के ओड़ीशा स्थित नये संयंत्र से पहली बिक्री 2015 की शुरआत में होने लगेगी। इससे कंपनी की उत्पादन क्षमता में 30 प्रतिशत तक वृद्धि होगी। एजेंसी ने एशियाई इस्पात उद्योग का परिदृश्य भी नकारात्मक से बढ़ाकर स्थिर कर दिया। मूडीज के अनुसार चीन में इस्पात मांग की वृद्धि अगले 12 महीनों के दौरान 3 प्रतिशत धीमी पड़ने का अनुमान है। वर्ष 2013 में मांग वृद्धि 9 प्रतिशत रही थी।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।