भविष्य निधि (PF) जमा पर इस साल (2014-15) भी 8.75% मिलेगा ब्याज
(India) केंद्रीय न्यासी बोर्ड (सीबीटी) की बैठक के बाद केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त (सीपीएफसी) के के जालान ने कहा, चालू वित्त वर्ष में भविष्य निधि जमा पर 8.75% ब्याज देने का फैसला किया गया है। सीबीटी, ईपीएफओ का निर्णय लेने वाला शीर्ष निकाय है। ईपीएफओ के करीब 5 करोड़ अंशधारक हैं। सूत्रों ने कहा कि ट्रेड यूनियन सदस्यों के विरोध के बावजूद भविष्य निधि जमा पर ब्याज दर पिछले साल के स्तर पर बरकरार रखने का निर्णय किया गया। वित्त मंत्रालय चालू वित्त वर्ष के लिये ब्याज के बारे में अधिसूचना जारी करेगा। ईपीएफओ ने वित्त वर्ष 2013-14 में भविष्य निधि जमा पर 8.75% दर से ब्याज दिया था जबकि इससे पूर्व वित्त वर्ष 2012-13 में 8.5% ब्याज दिया गया था।

Author: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।