फिनमिकैनिका पर आंशिप प्रतिबंध
(India)
वायुसेना के लिए वीवीआईपी हेलिकॉप्टर सौदे में दलाली में फंसी अगस्ता वेस्टलैंड की इटली की मालिक कंपनी फिनमिकैनिका के खिलाफ रक्षा मंत्रालय ने देश की सुरक्षा तैयारियों के मद्देनजर मंगलवार को आंशिक प्रतिबंध ही लगाने का फैसला किया। मंत्रालय ने यह भी साफ किया कि जिन सौदों में फिनमिकैनिका कलपुर्जों की सप्लायर है या सहायक ठेकेदार है, वे सौदे जारी रहेंगे। लेकिन जिन रक्षा सौदों में फिनमिकैनिका को सबसे पहले यानी एल-1 पर रखा गया है, फिलहाल उन पर आगे बात नहीं होगी। जिन प्रस्तावित सौदों में फिनमिकैनिका भाग ले रही है, उनके लिये इस कंपनी के साजोसामान पर विचार नहीं किया जाएगा। भविष्य के सौदों में भी फिनमिकैनिका कंपनी शामिल नहीं हो सकेगी।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।