मंत्रालय को अगले वर्ष जनवरी में पहले चरण में 74 कोल ब्लॉक्स की नीलामी करनी है
कोल मिनिस्ट्री ने कोल ब्लॉक्स के ऑक्शन का तरीका और प्रत्येक ब्लॉक का बेस प्राइस तय करने का फॉर्मूला फाइनल कर दिया है। इसे अब जल्द ही मंजूरी के लिए कैबिनेट के सामने रखा जाएगा। मिनिस्ट्री को अगले वर्ष जनवरी में पहले चरण में 74 कोल ब्लॉक्स की नीलामी करनी है। इनमें 42 ऑपरेशनल माइंस शामिल हैं। कोल ब्लॉक्स की नीलामी पावर, स्टील और सीमेंट सेक्टर्स के लिए अलग-अलग की जाएगी। ऑक्शन किए जाने वाले कोल ब्लॉक्स से जेनरेट होने वाली पावर के प्राइस की सीमा तय की जा सकती है। इससे कंपनियां इलेक्ट्रिसिटी टैरिफ ज्यादा बढ़ाकर अधिक मुनाफा नहीं कमा सकेंगी। मिनिस्ट्री पावर रेगुलेटर सेंट्रल इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन को पावर प्राइसेज में भारी बढ़ोतरी पर लगाम लगाने के लिए प्रत्येक ब्लॉक से इलेक्ट्रिसिटी टैरिफ को मंजूर करने का निर्देश दे सकती है। इसके अलावा मिनिस्ट्री सफल बिडर्स को एक ब्लॉक से कोल का इस्तेमाल ग्रुप के विभिन्न पावर प्लांट्स के लिए करने की भी अनुमति दे सकती है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।