(India)
सरकार ने पेट्रोल और डीजल दोनों पर उत्पाद शुल्क 1.50 रुपये लीटर बढ़ा दिया, लेकिन इस शुल्क वृद्धि से इनके खुदरा दाम नहीं बढ़ेंगे। तेल कंपनियां इस शुल्क वृद्धि का भार उपभोक्ताओं पर नहीं डालेंगी। कंपनियां इसकी भरपाई वैश्विक स्तर पर तेल के दाम में आई गिरावट से घरेलू मूल्यों में संभावित कमी से करेंगी। उत्पाद शुल्क वृद्धि को कल देर शाम अधिसूचित किया गया। सालाना आधार पर इससे सरकार को 13,000 करोड़ रुपये अतिरिक्त राजस्व प्राप्त होगा, जिससे बजट घाटे से निपटने में मदद मिलेगी।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।