सहारा के खिलाफ मनी लांड्रिंग का मुकदमा दर्ज
(India)
मुश्किलों में फंसे सहारा समूह के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी मनी लांड्रिंग का मुकदमा दर्ज किया है। सूत्रों ने बताया कि सेबी से इस संबंध में रिपोर्ट मिलने के बाद ईडी के मुंबई कार्यालय ने सहारा समूह के खिलाफ मनी लांड्रिंग रोकथाम कानून के प्रावधानों के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया। निवेशकों को 20 हजार करोड़ से ज्यादा की रकम लौटाने के विवाद में समूह के प्रमुख सुब्रत रॉय जेल में बंद हैं। समूह ने दावा किया था कि उसने 93 फीसद से ज्यादा निवेशकों को सीधे भुगतान कर दिया है। ईडी इस बात का पता लगाने में जुटा है कि इस धन का इस्तेमाल कहीं अवैध संपत्ति अर्जित करने के लिए तो नहीं किया गया था। हालांकि, केस दर्ज करने से पहले पक्ष जानने के लिए समूह को इस बाबत ई-मेल भी किया गया था, लेकिन उसका जवाब नहीं दिया गया।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।