देश में ई-कॉमर्स सेक्टर की दो बड़ी कंपनियों फ्लिपकार्ट और अमेजन के बीच एक दूसरे को टक्कर देने की होड़ सरकारी गलियारों तक पहुंच गई है। बुधवार को अमेजन इंडिया के हेड अमित अग्रवाल ने रिटेल मार्केट में ज्यादा पहुंच के लिए कम्युनिकेशंस ऐंड आईटी मिनिस्टर रवि शंकर प्रसाद से मुलाकात की थी और इसके अगले दिन फ्लिपकार्ट के फाउंडर सचिन बंसल ने कहा कि अगर ट्रेड के रूल्स नहीं बदले जाते तो उनकी कंपनी भारत की अलीबाबा बन सकती है। टेलिकॉम डिपार्टमेंट के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, अलीबाबा और फ्लिपकार्ट के बीच तुलना करते हुए बंसल से पूछा कि चीनी ई-कॉमर्स कंपनी के पास कितने डिलीवरी ड्राइवर्स हैं और फ्लिपकार्ट के पास इनकी कितनी संख्या है। इसके जवाब में बंसल ने कहा, ‘50 लाख बनाम 15,000। अगर खेल के नियम न बदले जाएं तो फ्लिपकार्ट इस लेवल तक पहुंच सकती है।’ बंसल शायद खेल के नियम के जरिए ई-कॉमर्स में फॉरेन डायरेक्ट इनवेस्टमेंट (एफडीआई) में संभावित बदलावों का जिक्र कर रहे थे। इन बदलावों पर फ्लिपकार्ट और अमेजन की राय अलग-अलग है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।