(India)
यह बात मार्गन स्टैनली के वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं के अनुमान में कही गई। मार्गन स्टैनली के 12-14 नवंबर के दौरान हुए सालाना एशिया-प्रशंसा शिखर सम्मेलन में हुई प्रस्तुति में कहा गया कि भारतीय रुपए की की विनिमय दर अगले साल के अंत तक डालर के मुकाबले 62.2 रहेगी जो इस साल की चौथी तिमाही में 62 रहेगी। प्रस्तुति में कहा गया कि अगली दो तिमाहियों में यह 62.5 और तीसरी तिमाही में 62.3 रहेगा। मार्गन स्टैनली ने कहा कि अन्य एशियाई देशों की वृद्धि दर के मुकाबले भारत की वृद्धि दर सबसे अधिक रहेगी। प्रस्तुति में कहा गया कि भारत के सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर 2015 में 6.3 प्रतिशत रहने का अनुमान है जो इस साल दर्ज 5.3 प्रतिशत के मुकाबले अधिक है। मार्गन स्टैनली के मुख्य अर्थशास्त्री (एशिया) चेतन आह्या ने कहा कि रुपए के परिदृश्य के मामले में हमारा विचार सकारात्मक है। सुधार कार्यक्रमों से भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि को मजबूती मिल रही है। आह्या ने कहा कि कारोबारी माहौल सुधारने और पेट्रोलियम की कीमत कम करने से जुड़ी भारत सरकार की नीतिगत पहलें उन कारकों में शामिल हैं जो सकल घरेलू उत्पाद को मजबूती दे रही हैं
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।