नई दिल्ली के प्रगति मैदान में शुरू हुए चैदह दिवसीय 34वें भारतीय अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में दिल्ली की मुख्य कस्टम आयुक्त अनन्या राय ने राजस्थान मंडप का फीता काट कर विधिवत रूप से शुभारंभ किया। राजस्थान लघु उद्योग निगम के कंपनी सचिव और मण्डप निदेशक रवि अग्रवाल ने अनन्या राय का मंडप में पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। राय ने सबसे पहले मुख्य थीम एरिया में निर्मित टोेंक की विश्व प्रसिद्ध सुनहरी कोठी की प्रतिकृत्ति के पास स्थापित गणेश प्रतिमा के आगे दीप प्रज्वलित कर पूजा-अर्चना की। इस मौके पर राजस्थान मण्डप के प्रभारी आरजी घई मौजूद थे। इस बार व्यापार मेला की थीम महिला उद्यमी के अनुरूप राजस्थान की महिला हस्तशिल्पियों ने मंडप को बड़े ही सुन्दर ढ़ंग से सजाया संवारा है। राजस्थानी स्थापत्य कला के विभिन्न रंगों और कांच की सुनहरी नक्काशी से सजी-धजी टोंक की जग प्रसिद्ध सुनहरी कोठी की नयनाभिरामी झांकी को बनाने के लिए राजस्थान से विशेष रूप से कलाकारों को नई दिल्ली बुलाया गया था। मंडप के मुख्य द्वार को जयपुर के सिटी पैलेस के मयूर द्वार की पेटिंग्स से सुसज्जित किया गया है। मुख्य द्वार के दोनांे ओर रखी गई राजस्थानी तोपे भी आकर्षण का केन्द्र है। मंडप में इस बार महिला उद्यमियों को महत्वपूर्ण स्थान प्रदान करते हुए उनके द्वारा निर्मित राजस्थान के विश्व प्रसिद्व हस्तशिल्प उत्पादों को विशेष रूप से उभारा गया है। इनमें देश-विदेश में धूम मचाने वाली कोटा की विश्व प्रसिद्ध कोटा डोरियाॅ साड़ियों, राजस्थान की अन्य हस्तशिल्प वस्तुओं में लाख की चूड़ियां, महिलाओं के श्रृंगार के विविध आईटम्स, जयपुरी रजाईयां, टैैक्सटाईल्स का सामान, चद्दरे, महिलाओं के सलवार सूट, राजस्थान प्रिंट की चद्दरे, सजावटी सामान, संगमरमर के उत्पाद, थेवा कला और कुंदन की ज्वैलरी आदि को प्रमुखता सेे दर्शाया गया है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।