(DELHI, DELHI)
मजबूत ग्लोबल संकेतों और शादियों के लिए मांग बढ़ी है जिसके कारण दिल्ली में सोना सात हफ्तों के उच्चतम स्तर 26,850 रूपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। डॉलर के मुकाबले रुपए में कमजोरी की वजह से सोने का आयात महंगा हो गया है जिसके कारण भी कीमतों को सपोर्ट मिला है। शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रूपया एक महीने के निचला स्तर 61.27 के स्तर पर बंद हुआ था। ग्लोब कैपिटल के रिसर्च हेड तरुण सतसंघी के मातबिकग अगले एक महीने तक सोना 25000-26100 रुपए प्रति 10 ग्राम के बीच कारोबार करता नजर आ सकता है। तरुण का मानना है 25,000 रुपए का अहम स्तर है जबतक सोना इसको नहीं तोड़ता तक तक एक दयारे में ही रहेगा। तरूण का कहना है कि सोने की कीमतों में आई तेजी टिकाऊ नहीं है और मुनाफावसूली देखने को मिल सकती है। बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक अमेरिका में जारी आंकडों में खुदरा बिक्री में 0.5 फीसदी की बढ़ोतरी को देखतें हुए माना जा रहा है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था काफी तेजी से पटरी पर लौट रही है। ऐसे में फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में जल्द की बढ़ोतरी करने की उम्मीद के बीच अमेरिका में सोने में निवेश बढ़ने से इसकी कीमत में अचानक से जबरदस्त उछाल देखी जा रही है। औद्योगिक मांग बढने से चांदी की कीमतों में भी रिकॉर्ड तेजी दर्ज की गई। दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी 2100 रुपए के उछाल के साथ 36,700 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गया है जो कि करीब दो हफ्ते के उच्चतम स्तर है। शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 40 डॉलर की तेजी के साथ 1193.34 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ। दिल्ली में 99.9 और 99.5 फीसदी शुद्धता के वाला सोना 715 रुपए की तेजी के साथ 26,850 और 26,650 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।
Digital Desk: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।