इस सेवा के तहत पहले 20 मिनट तक वाईफाई सुविधा मुफ्त होगी। उसके बाद लोगों के पास रिचार्ज कार्ड खरीदने का विकल्प होगा। यह रिचार्ज कार्ड 10 रुपए में 30 मिनट, 20 रुपए में 60 मिनट और 50 रुपए में 180 मिनट की वाईफाई सुविधा उपलब्ध कराएगा।
इस सेवा का शुभारंभ करते हुए भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी ने कहा, यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिजिटल भारत पहल के अनुरूप है। इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और कामकाज का संचालन बेहतर हो सकेगा।
टाटा डोकोमो पहले से यह सेवा कई सार्वजनिक क्षेत्रों में उपलब्ध करा रही है। इसमें टी3 अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा भी शामिल है। टाटा टेलिसर्विसिज के प्रबंध निदेशक एन. श्रीनाथ ने इस अवसर पर कहा, शहरी में डिजटलीकरण की दिशा में सार्वजनिक वाई-फाई सुविधा उपलब्ध कराना हमारे लिए महत्वपूर्ण कदम है।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।