रिलायंस जियो जल्द ही करेगी 3000 कर्मचारियों की भर्ती
(India) रिलायंस इंडस्ट्रीज की सब्सिडियरी कंपनी रिलायंस जियो ने इससे पहले प्लानिंग की क्षमता रखने वाले लोगों को रिक्रूट किया था। जानकारों की मानें तो इस बार कंपनी रणनीतियों के लागू करने वाली टीम की हायरिंग कर रही है। एक नेशनल अखबार को सूत्र ने बताया कि कंपनी 4जी सर्विसेस की शुरूआत किए जाने के आखिरी चरण में है। 2010 की स्पेक्ट्रम नीलामी में जियो इंफोकॉम को पहली बार 4जी का लाइसेंस मिला था। कंपनी पिछले चार साल से बाजार में जाने की स्ट्रेटेजी पर काम कर रही है। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने जियो इंफोकॉम में करीब 70000 करोड़ रूपए का निवेश किया है। इसमें से करीब 24000 करोड़ रूपया स्पेक्ट्रम खरीदने में लगाया गया है। देश के सभी 22 टेलीकॉम सर्किल्स में कंपनी को 2300 मेगाहर्ट्ज बैंड में स्पेक्ट्रम आवंटित किया गया है, जबकि 14 सर्किल्स में 4जी सेवा मुहैया कराने के लिए कंपनी को 1800 मेगाहर्ट्ज बैंड में स्पेक्ट्रम आवंटित किया गया है। रिलायंस जियो के प्रवक्ता ने कहा, "अलग-अलग भौगोलिक क्षेत्रों में कामकाज शुरू करने के लिए हायरिंग जरूरी है। हम अपने बिजनेस के साइज के मुताबिक बड़ी संख्या में लोगों को रिक्रूट कर रहे हैं।"

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।