भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से फरवरी में ब्याज दरों में कटौती किए जाने के संकेत मिलते ही मंगलवार को दस वर्षीय बेंचमार्क बांड पिछले पंद्रह महीनों के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए। पिछले कुछ समय से क्रूड की कीमतों मे लगातार गिरावट जारी है। इस वजह से भारत में ब्याज दरों में अगले साल कटौती की जा सकती है। यहीं कारण है कि वेंचमार्क के दस वर्षीय बांड उच्च स्तर की ओर बढ़ रहे हैं। गौरतलब है कि जून, 2014 में ब्रेंट क्रूड का भाव 116 डॉलर प्रति बैरल था। 30 सितंबर, 2014 को यह 94.7 डॉलर के स्तर पर आ गया। 13 अक्टूबर को यह और गिर कर 89.41 डॉलर के स्तर पर आ गया। 11 नवंबर को ब्रेंट क्रूड का भाव 82.68 डॉलर प्रति बैरल रहा। 18 नवंबर को ब्रेंट क्रूड का भाव और गिरकर 79 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर आ गया था।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।