रेलवे की कमाई की रफ्तार और तेज होती जा रही है। अप्रैल-अक्टूबर 2014 के बीच रेलवे ने माल भाड़े से 57012.74 करोड़ रुपये की कमाई की है। जो पिछले साल समानावधि में 51189.29 करोड़ रुपये थी। इसमें 11..38 फीसद की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अप्रैल-अक्टूबर 2014 के बीच रेलवे ने 621.66 मिलियन टन कमोडिटीज की ढुलाई की, जो पिछले साल समानावधि में 593.27 मिलियन टन थी। इसमें 4.79 फीसद की वृद्धि दर्ज की गई। इस तरह से अक्टूबर माह में रेलवे की कुल कमाई 8950.69 करोड़ रुपये थी जो पिछले साल समानावधि में 7731.51 करोड़ रुपये थी। इस दौरान इसमें 15.77 फीसद का इजाफा हुआ। जिसमें से 4315.00 करोड़ रुपये 46.20 टन कोयले की ढुलाई से आए और निर्यात के लिए 8.38 मिलियन टन आयरन ओर से 598.62 करोड़ रुपये आए। 8.24 मिलियन टन सीमेंट की ढुलाई से 703.52 करोड़ रुपये आए। 4.35 मिलियन टन अनाज की ढुलाई से 734.05 करोड़ रुपये आए। 3.48 मिलियन टन पेट्रोलियम पदार्थों की ढुलाई से 480.52 करोड़ रुपये की कमाई हुई। वहीं, पिग आयरन और फिनिश्ड स्टील की ढुलाई से 546.52 करोड़ रुपये की कमाई हुई।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।