कंपनियों ने एनसीडी के जरिये 6,000 करोड़ रुपये जुटाए
(India) कंपनियां इस राशि का इस्तेमाल मुख्य रूप से अपनी पूंजीगत जरूरतों को पूरा करने के लिए करेंगी। इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में भारतीय कंपनियों ने 10 निर्गमों के जरिये 10,846 करोड़ रुपये जुटाए थे। कंपनियों द्वारा जुटाई गई ज्यादातर राशि का इस्तेमाल कार्यशील पूंजी जरूरत पूरा करने और अन्य सामान्य कामकाज के लिए किया जाएगा। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के आंकड़ों के अनुसार जिन कंपनियों ने एनसीडी के जरिये धन जुटाया है उनमें श्रीराम सिटी यूनियन फाइनेंस, कोसामट्टम फाइनेंस, श्रेई इन्फ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस, ईसीएल फाइनेंस और मुथूट फाइनेंस ने सामूहिक रूप से 19 निर्गमों के जरिये 5,703 करोड़ रुपये जुटाए हैं। यह 2,650 करोड़ रुपये के शुरुआती लक्ष्य से कहीं अधिक है। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि एनसीडी के जरिये जुटाई गई राशि पिछले साल की इसी अवधि से कम है, क्योंकि कंपनियों ने क्यूआईपी व राइट इश्यू को प्राथमिकता दी।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।