नेवी के लिए समुद्री इलाकों में बारूदी सुरंगों का पता लगाने वाले माइनस्वीपर वॉरशिप की खरीद के लिए दक्षिण कोरियाई कंपनी का टेंडर रक्षा मंत्रालय ने कंपनी द्वारा एजेंटों से मदद लेने के आधार पर रद्द कर दिया है। इसके साथ ही कंपनी की 3 करोड़ की बैंक गारंटी भी जब्त कर ली गई है। डिफेंस मिनिस्ट्री के सूत्रों ने इन रिपोर्टों की पुष्टि की कि दक्षिण कोरियाई कम्पनी कांगनाम शिपयार्ड को माइन काउंटर मेजर वेसेल के बारे में अपने फैसले की जानकारी दे दी है। रक्षा मंत्री के.एम. पार्रिकर ने बुधवार को गोवा जाने के पहले टेंडर रद्द करने के नोट पर दस्तखत किए थे। इस आशय की सिफारिश पिछले रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने की थी। दो वारशिप्स के लिए करीब 27 सौ करोड़ रुपये के इस सौदे की प्रक्रिया लम्बे अर्से से इन आरोपों की वजह से रुकी थी।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।