डॉलर के मुकाबले 70 तक जा सकता है भारतीय रुपया
(India) लोकसभा चुनावों के दौरान रुपये की खराब सेहत पर तंज कसते हुए नरेंद्र मोदी कहा करते थे कि रुपया तत्कालीन वित्त मंत्री चिदंबरम की उम्र का हो गया है, लेकिन ऐसा लग रहा है कि यही रुपया जल्दी ही मोदी की उम्र को पीछे छोड़ देगा। गौरतलब है कि मोदी अभी 64 साल के हैं। विदेशी मार्केट में डॉलर के मूल्य में आए उछाल ने रुपए को 62 के पार पहुंचा दिया है। जो रुझान सामने आ रहे हैं उससे रुपए की सेहत में और भी गिरावट आने की संभावना है। साल के अंत तक 65 और अगले साल की शुरुआत में इसे 70 तक गिरने का अनुमान एक्सपर्ट लगा रहे हैं। फिलहाल रुपए की पतली होती हालत पर नियंत्रण होता नहीं दिखाई पड़ रह है। आइये जानें किन कारणों से संभलकर फिर रुपया लुढ़कने लगा है।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।