आसूस ने उतारा स्मार्टफोन और टैबलेट का हाइब्रिड, आप भी देखिए
(India) कंपनी ने इसको स्मार्टफोन और टैबलेट हाइब्रिड तौर पर डिजाइन किया है। इसमें एक स्मार्टफोन है जो टैबलेट होल्डर के साथ है। स्मार्टफोन को डॉक (होल्डर) में लगाकर टैबलेट की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं। टैबलेट वाले हिस्से में बड़ी स्क्रीन और अलग से बैटरी लगी हुई है। इसकी कीमत 15999 रुपए तय की गई है। कंपनी ने इस फोन की घोषणा सीईएस टेक शो 2014 के दौरान की थी। आसूस पैडफोन मिनी एंड्रॉयड 4.3 जेली बीन पर है जो कंपनी के जेन यूजर इंटरफेस के साथ काम करता है। कंपनी का कहना है कि इसको एंड्रॉयड 4.4 किटकैट पर अपग्रेड किया जा सकता है।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।