हफ्ते के पहले दिन महंगे हुए सोना-चांदी,जाने दाम
(India) हफ्ते के पहले दिन में सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में बढ़त हुई है। सोना 158 रुपए महंगा होकर 46,592 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। हालांकि वायदा बाजार में आज सोने में मामूली कमजोरी देखी जा रही है। दोपहर डेढ़ बजे MCX पर सोना 37 रुपए की गिरावट के साथ 46,469 रुपए पर ट्रेड कर रहा है।
चांदी की बात करें तो सर्राफा बाजार में ये 1,030 रुपए की बढ़त के साथ 60,611 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। MCX पर भी ये दोपहर 1 बजे 98 रुपए की गिरावट के साथ 60,452 रुपए पर ट्रेड कर रही है।

Digital Desk: Firoz Khan

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।