महंगाई: सीएनजी-पीएनजी और हुए महंगे,घर से निकलने से पहले जाने रेट
(India)
महंगाई की मार:पेट्रोल-डीजल के बाद अब सीएनजी-पीएनजी भी और महंगा हो गया है।दिल्ली और पड़ोसी शहरों नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम में सीएनजी और पीएनजी के लिए अब ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ेगी।इस इजाफे के बाद अब दिल्ली में सीएनजी की कीमत 49.76 रुपये प्रति किलोग्राम है, जबकि पीएनजी 35.11 रुपये प्रति एससीएम के लिए उपलब्ध होगा।पीएनजी अब नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में 34.86 रुपये प्रति एससीएम होगा
गुरुग्राम में पीएनजी की कीमत 33.31 रुपये प्रति एससीएम होगी।
रेवाड़ी और करनाल में पीएनजी की कीमत 33.92 एससीएम होगी।
मुजफ्फरनगर, मेरठ और शामली में पीएनजी की कीमत 38.37 रुपये प्रति एससीएम होगी।

Digital Desk: Firoz Khan

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।