दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकता है तोहफा,कैबिनेट बैठक में 3% DA बढ़ाने का हो सकता है ऐलान
(India)
प्रधानमंत्री मोदी आज केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दे सकते हैं। केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में कर्मचारियों को दिवाली से पहले सैलरी बढ़ने की खुशखबरी मिल सकती है। कैबिनेट की बैठक में केन्द्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3 फीसदी बढ़ाने पर फैसला किया जा सकता है। ऐसा माना जा रहा है कि यदि गति शक्ति प्रोजेक्ट को मंजूरी मिल जाती है तो यह प्रोजेक्ट देश के विकास की गति को तेज करेगा, दरअसल इस प्रोजेक्ट के जरिए सरकार के सभी मंत्रालयों के आपसी सामंजस्य पर विशेष ध्यान दिया गया है और विकास में बाधा बन रहे कारणों को तत्काल दूर करने का काम किया जाएगा।

Digital Desk: Firoz Khan

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।