सोना 244 रुपये हुआ सस्ता,46,747 रुपये प्रति 10 ग्राम पर हुआ बंद
(India)
बुधवार को सोना 244 रुपये की गिरावट के साथ 46,747 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। इससे पिछले कारोबारी में सोना 46,991 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 654 रुपये की गिरावट के साथ 63,489 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 64,143 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुई थी। बता दें जेवराती सोना की बात करें तो 18 कैरेट गोल्ड की कीमत अब घटकर 34692 रुपये पर आ गई है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड 42370 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से बिक रहा है। जबकि,14 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड की कीमत अब 27060 रुपये पर आ गई है। बता दें 24 कैरेट सोना अपने ऑल टाइम हाई रेट 9998 रुपये सस्ता है। वहीं चांदी 15333 रुपये सस्ती हो चुकी है।

Digital Desk: Firoz Khan

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।