ईएमआई पर राहत की उम्मीद लगाए लोगों को झटका,आरबीआई की मौद्रिक नीत समीक्षा बैठक में हुआ फैसला,ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं
(India)
edited by-kritika

रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति ने लगातार 10वीं बैठक में नीतिगत दरों को स्थिर रखा है. यह बैठक ऐसे समय हुई है जब डेढ़ साल से भी अधिक समय से ब्याज दरोंके स्थिर रहने के बाद इन्हें बढ़ाने का दबाव था. दूसरी ओर कोरोना के नए ओमिक्रॉन वैरिएंट ने फिर से अर्थव्यवस्था की चुनौतियां बढ़ा दी है। एमपीसी ने रेपो दर को चार फीसदी के दर पर बनाए रखा है. रिवर्स रेपो दर भी 3.35 फीसदी के पुराने स्तर पर बरकरार है. रिजर्व बैंक ने अर्थव्यवस्था को सहारा देने के लिए अकोमोडेटिव रुख अपनाने का निर्णय लिया है।
दिल्ली- आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास की प्रेस कॉन्फ्रेंस
रिजर्व बैंक ने पॉलिसी दरों में नहीं किया बदलाव
ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं
रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं
पहले की तरह 4 फीसदी रहेगी रेपो रेट
रिवर्स रेपो रेट भी 3.35 फीसदी पर बरकरार'

Digital Desk: Firoz Khan

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।