(India)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के मंच से दुनिया को भारत की उपलब्धियों की झलक दिखाई.दावोस एजेंडा शिखर सम्मेलन को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने दुनिया के सभी देशों को भारत में निवेश के लिए आमंत्रित किया.उन्होंने कहा, भारतीय युवाओं में आज एंटरप्रेन्योरशिप एक नई ऊंचाई पर है.इसका नजारा यहां स्टार्ट-अप्स की संख्या से लगाया जा सकता है.पीएम मोदी ने सभी को भारत में बिजनेस के लिए बन रहे वातावरण की जानकारी दी.उन्होंने कहा, आज भारत ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा दे रहा है.सरकार के दखल को कम से कम कर रहा है.भारत ने अपने कॉर्पोरेट टैक्स को भी आसान बनाया है.उसे दुनिया में मोस्ट कंपीटेटिव बनाया है.भारतीयों में इनोवेशन की, नई टेक्नोलॉजी को अडॉप्ट करने की जो क्षमता है, एंटरप्रेन्योरशिप की जो स्पिरिट है, वो हमारे हर ग्लोबल पार्टनर को नई ऊर्जा दे सकती है। इसलिए भारत में इन्वेस्टमेंट का ये सबसे बेहतर समय है।
Digital Desk: Firoz Khan
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।