18वें स्थापना दिवस पर मिशन मून ए स्टोरी अनटोल्ड'थीम को केंद्र में रखकर दी गईं विविध प्रस्तुतियाँ...
(Jaipur, Jaipur) माहेश्वरी पब्लिक स्कूल, प्रताप नगर के 18वें स्थापना दिवस के अवसर पर 28 अप्रैल, 2026 को विद्यालय के रूद्राक्ष सभागार मेंआयोजित हुए विशेष कार्यक्रम में' मिशन मून : ए स्टोरी अनटोल्ड' थीम को आधार बनाकर नृत्य, गीत, नाट्य व संगीत से परिपूर्ण विविध मनभावन प्रस्तुतियाँ दी गईं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सीए. विजेन्द्र बांगड़, प्रसिद्ध उद्योगपति श्री ललित तापड़िया ने माहेश्वरी शिक्षा समिति के अध्यक्ष श्री उमेश सोनी, महामंत्री (समाज) रोहित माहेश्वरी, कोषाध्यक्ष श्री अरुण कुमार मालू, विद्यालय के मानद् सचिव सीए. शरद काबरा, विद्यालय के भवन मंत्री श्री अशोक अजमेरा, विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों व विद्यालय प्रधानाचार्य श्री अशोक वैद के साथ दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम को गति प्रदान की। दी एजुकेशन कमेटी ऑफ दी माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष श्री उमेश सोनी ने आमंत्रित अतिथियों का स्वागत किया और विद्यालय के 100% उन्नत परिणाम की प्रशंसा करते हुए विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते रहने हेतु प्रेरित किया। विद्यालय मानद् सचिव सीए शरद काबरा ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को सोशल मीडिया के युग में कुछ सकारात्मक पठन से जोड़ने हेतु विशेष प्रेरणा दी।आमंत्रित मुख्य अतिथि सीए. विजेन्द्र बांगड़ ने स्थापना दिवस के कार्यक्रम में विद्यालय परिवार को अभी तक की प्रगति हेतु बधाइयाँ दीं और विद्यार्थियों को अपना सकारात्मक दृष्टिकोण बनाकर धैर्य व समर्पण के साथ आगे बढ़ते रहने की बात कही। श्री ललित तापड़िया ने अपने उद्बोधन द्वारा विद्यार्थियों को ईमानदारी, समर्पण, मेहनतपूर्वक निरंतर सफलता की ओर अग्रसर रहने संबंधी अपने विचार रखे। स्थापना दिवस के इस कार्यक्रम में विद्यालय स्थापना से जुड़े हुए सभी पूर्व पदाधिकारियों को माहेश्वरी शिक्षा समिति द्वारा सम्मानित किया गया । इस विशेष कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथियों, माहेश्वरी शिक्षा समिति के पदाधिकारियों व विद्यालय प्रबंध कार्यकारिणी के सदस्यों द्वारा सत्र 2025-26 में कक्षा प्रथम से ग्यारहवीं तक के वार्षिक परीक्षा में टॉपर्स रहे सभी विद्यार्थियों के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित हुए विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम समाप्ति पर विद्यालय की छात्रा अवनी गहलोत द्वारा आमंत्रित अतिथियों व मैनेजिंग कमेटी के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।