यह कार्यक्रम सहकारी समितियां एवं पंचायत लेखा परीक्षा विभाग के तहत आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में चयनित अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री ने कुल 371 सहकारी समितियों एवं पंचायत लेखा परीक्षा विभाग और 129 लेखा परीक्षा विभाग के नव चयनित कर्मियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।
नियुक्ति पत्र मिलने के बाद अभ्यर्थियों ने प्रदेश सरकार की पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया की सराहना की और इसे अपने करियर की महत्वपूर्ण शुरुआत बताया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछली राज्य सरकारों पर निशाना साधते हुए वित्तीय कुप्रबंधन का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ भर्ती प्रक्रियाओं को आगे बढ़ा रही है।
सरकार का दावा है कि इस तरह की भर्तियों से न केवल प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि सहकारी और पंचायत स्तर पर वित्तीय अनुशासन भी बेहतर होगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।