इस सप्ताह के आयोजन का संचालन केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) द्वारा फिट इंडिया मूवमेंट के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों, फिटनेस विशेषज्ञों और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
सीमा शुल्क (निवारक) क्षेत्र के मुख्य आयुक्त संजय गुप्ता ने कहा कि स्वास्थ्य जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है और स्वस्थ व्यक्ति ही अपने कार्य को बेहतर तरीके से कर सकता है। उन्होंने बताया कि जीएसटी और कस्टम विभाग के अधिकारी भी फिट इंडिया अभियान से जुड़कर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैला रहे हैं।
कार्यक्रम में मौजूद फिटनेस विशेषज्ञों ने साइकिलिंग को मोटापा कम करने, शरीर को सक्रिय रखने और प्रदूषण कम करने का प्रभावी माध्यम बताया। आरफिट किकबॉक्सिंग के संस्थापक और मुख्य कोच अश्विन यू सिंह ने लोगों से अपील की कि वे हर रविवार ऐसे आयोजनों में हिस्सा लें और नियमित रूप से साइकिल चलाएं।
फिट इंडिया के ब्रांड एंबेसडर नरेंद्र कुमार यादव ने कहा कि आज के समय में साइकिल केवल फिटनेस का साधन नहीं, बल्कि ईंधन बचाने और पर्यावरण संरक्षण का भी बड़ा माध्यम है। उन्होंने प्रधानमंत्री की ईंधन संरक्षण की अपील का समर्थन करते हुए कहा कि साइकिल का अधिक उपयोग देश की अर्थव्यवस्था और पर्यावरण दोनों के लिए लाभकारी है।
‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ पहल के जरिए देशभर में लोगों को स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। यह अभियान हर सप्ताह विभिन्न शहरों और कस्बों में आयोजित किया जाता है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।